रेवांचल टाईम्स - पूरा ममाला जनपद पंचायत केवलारी के अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत खैरा पलारी का है जहां जिला प्रशासन के कर्मों का फल भुगत रहा है मृतक का बेटा L4 अधिकारी द्वारा बताया गया राम सिंह यादव के प्रकरण से संबंधित अनुग्रह राशि उनकी पत्नी राजकुमारी यादव को प्रेषित कर दी गई, ।आज दिन तक राजकुमारी यादव की खाते में राशि नहीं पहुंच पाई ।
*मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत केवलारी की भारी लापरवाही सामने आई.....
श्रमिक विभाग द्वारा मृतक राम सिंह यादव की पत्नी राज कुमारी यादव को लगभग 2 वर्ष हो चुके अनुग्रह राशि नहीं मिली...
जनपद पंचायत केवलारी के अधिकारियों ने राजकुमारी यादव उनके पुत्र दुर्गेश यादव के मोबाइल नंबर डाले ब्लैक लिस्ट में
जाने क्या है पूरा मामला हितग्राही का नाम राजकुमार यादव मृतक का नाम राम सिंह यादव मृत्यु दिनांक 29-10-2019 आवेदन दिनांक 10-11-2019 संबल पंजीयन 123 580524 खाता नंबर 20 2297 505 79 आईएफएससी कोड एम ए एच डी 0000 64 4 पंजीयन पर अनुग्रह राशि सहायता राशि अभी तक नहीं मिली
हित ग्राही राजकुमारी के पुत्र दुर्गेश यादव ने श्रम विभाग जनपद पंचायत केवलारी एवं श्रम विभाग जिला पंचायत सिवनी पर अनेकों बार फोन कॉल किया उन तमाम जगह से यही बोला जाता 15 दिनों के अंदर आपके खाते में राशि भेज दी जाएगी परंतु ऐसा 50 बार बोलने के बाद भी राशि 2 वर्ष हो चुके हैं खाते में नहीं आई
19-2-2020 को क्रमांक नंबर 4346 कार्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिलाड़ी द्वारा मुख्यमंत्री जन कल्याण संबल योजना अंतर्गत श्रमिक राम सिंह की मृत्यु की दशा आवेदक राजकुमारी बाई आपके द्वारा आवेदन इस कार्यालय को प्राप्त हुआ प्रकरण की जांच उपरांत ऑनलाइन पोर्टल पर सूचित किया जा चुका है। प्रकरण स्वीकृति आदेश क्रमांक 1588 28 दिनांक 2-12-2019 है आवंटन प्राप्त होने होते ही भुगतान कर दिया जाएगा ऐसा मुख्य कार्यपालन अधिकारी के लेटर में हितग्राही को प्रेषित किया गया ।
उपरोक्त प्रकरण संबंधित हितग्राही राजकुमार यादव के पुत्र दुर्गेश यादव ने केवलारी जनपद पंचायत श्रम विभाग सिवनी श्रम विभाग पर 50 से अधिक बार फोन कॉल किए बस उसे यही बोला जाता 15 दिनों के अंदर खाते में पैसे आ जाएंगे जनपद पंचायत केवलारी श्रम विभाग के अधिकारियों ने मेरा मोबाइल नंबर तक ब्लैक लिस्ट में डाल कर रख दिया ग्राम पंचायत के सचिव शमशेर खान को इस विषय में बताते हैं। तो वह अपना पल्ला झाड़ते हुए बोलता है ।हमने आपकी जानकारी आगे फॉरवर्ड कर दी गई है। पैसा आपको वहीं से मिलेगा हम कुछ नहीं कर सकते दुर्गेश यादव ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रम विभाग केवलारी के ऊपर सीधे-सीधे आरोप लगाया उच्च अधिकारी एवं L4 अधिकारी द्वारा 181 सीएम हेल्पलाइन द्वारा द्वारा जानकारी के अनुसार पैसे को इधर-उधर कर दिया गया है। जोकि भारी अनिमित्ता किस श्रेणी में आता है ।181 सीएम हेल्पलाइन पर लगभग 100 बार शिकायत को अपडेट करने पर भी किसी प्रकार का भी निराकरण नहीं हो पाया है। उल्टा मुझे ही परेशान होना पड़ रहा है ।न्याय समय पर मिले तो न्याय कहलाता है बाद में मिले तो केवल सहानुभूति कहलाता है। सीएम हेल्पलाइन पर निराकरण के लिए 6 महीने साल भर लगते हैं। तो बहुत ही दुर्भाग्य की बात है,।मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रम विभाग केवलारी द्वारा भारी लापरवाही स्पष्ट दिख रही है। सामने हैं ।इस पर ठोस कार्यवाही की जावे इसके लिए मैंने समस्त कागजात सबूतों के तहत पीडीएफ फाइल बनाकर मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,कार्यालय श्रम विभाग भोपाल जिला कलेक्टर पुलिस कमिश्नर जिला पंचायत सिवनी को मेल कर जानकारी दी जा चुकी है।
शिकायत होने के बाद भी अभी तक हितग्राही अनुग्रह राशि नहीं भेजी गई है।
अखिल बन्देवार के साथ रेवांचल टाईम्स की एक रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment